दादी के मनमोहक भजन सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर
श्री झुनझुनु वाली दादी का दो दिवसीय झूला उत्सव सम्पन्न

लखनऊ। श्री दादी परिवार लखनऊ की ओर से दो दिवसीय झुला उत्सव के दूसरे दिन झुंझुनूं वाली दादी का झूला उत्सव शुक्रवार 15 अगस्त को होटल रेंगनेंट निरालानगर मे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे पूर्व उप मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा ने दादी के दरबार पहुंचकर दर्शन किए और दादी मां की आरती की। उनके साथ श्री दादी परिवार लखनऊ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री सुनील तुलस्यान, भारत भूषण गुप्ता, राजेश चंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। झूला उत्सव की शुरूआत दादी मां की पूजा-अर्चना अर्चना करने के बाद प्रातः 10 बजे श्री नारायणी चरित्र मानस महामंगल पाठ से शुरू हुआ। दादी के इस पाठ को अजमेर से पधारे कुंवर तेजस राणा ने अपने मधुर स्वरों में सम्पन्न कराया। शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे हैदराबाद की प्रियंका गुप्ता और लखनऊ के पवन मिश्रा ने दादी मां के सुंदर सुंदर भजन सुनाकर लोगों को
भावविभोर कर झूमने नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पूरे दिन दादी मां के भक्त छप्पन भोग, सवामानी एव पवन मिश्रा ने भजन सुनाकर दादी को खूब रिझाया। ‘नाचो गाओ खुशी मनाओं झूमो रे सब आज दादी आई है’ के भजनों पर लोग खूब झूमे।



