गणेश उत्सव की तैयारी तेज, झूलेलाल वाटिका मे तैयार हो रहा है सबसे बड़ा पंडाल

लखनऊ। राजधानी का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाने वाला झूलेलाल घाट पर इस वर्ष 27 अगस्त से 6 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि गणेश उत्सव का पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से करीब 21 कारीगर पिछले एक माह से पंडाल को तैयार कर रहे हैं। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार पंडाल अक्षरधाम मन्दिर की थीम पर तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं व पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी पूरा पंडाल वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रहेगा। पंडाल 100 फुट चौड़ा और 150 फीट लंबा रहेगा और ऊंचाई करीब 75 से 80 फिट रहेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बच्चों के नए-नए झूले आ रहे हैं फास्ट फूड, आइसक्रीम, चाट व महिलाओं के श्रृंगार संबंधी सारी सामग्री के स्टॉल रहेंगे। महामंत्री सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पूरा परिसर मैले जैसा रहेगा जिसमें सभी प्रकार के समान लोग खरीद सकेंगे। आज कमेटी के लोग पंडाल की तैयारी के लिए पहुंचे जिसमे शरद अग्रवाल, संजय सिंह गांधी, योगेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, गोपाल अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



