उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा पार्षदों की बड़ी जीत

लखनऊ : नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में रिक्त हुए 6 पदों पर भाजपा के पाँचो पार्षद प्रत्याशी आज निर्विरोध चुने गए। अरुण कुमार राय, पृथ्वी गुप्ता, पिंकी रावत, राजेश सिंह ‘गब्बर’और संदीप शर्मा के निर्विरोध चुने जाने पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नगर निगम महापौर कार्यालय पहुंचकर सभी को बधाई दी और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। आनंद द्विवेदी ने कहा कि कार्यकारिणी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। मुझे विश्वास है कि सभी महापौर जी के मार्गदर्शन में एकजुटता से लखनऊ को और स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य करेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि निर्वाचन से पूर्व प्रातः लखनऊ महानगर प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, सभी पार्षद प्रत्याशी और उनके समर्थक त्रिलोकी नाथ रोड पर एकत्रित हुए। सभी ने प्रत्याशियों को अंग वस्त्र पहनाकर अग्रिम शुभकामनाएं दी और वहां से एक साथ पैदल ही नगर निगम कार्यालय की ओर प्रस्थान किया।
पार्षद दल नेता सुशील तिवारी पम्मी, गिरीश गुप्ता, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, मानवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button