उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री माधव मन्दिर में कृष्णा बाल लीलाओं का मंचन बाद जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खाटू श्याम मंदिर में कटेगा 108 किलो का मिल्ककेक

लखनऊ । डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा महारास एवम बाल लीलाओं का मंचन, इलेक्ट्रॉनिक झालरो व गुब्बारें का डेकोरेशन, दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक, 56 प्रकार के भोग झाकी, दही हाडी फोडने, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन संध्या, लॉर्ड कृष्णा संग सेल्फी प्वाइंट तथा आनंद उत्सव पर खुशी में जमकर प्रसाद लुटाने का कार्यक्रम ब्रज की तर्ज पर आयोजन किया गया जाएगा ये जानकारी संयोजक अनुराग साहू ने दिया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खाटू श्याम मंदिर में कटेगा 108 किलो का मिल्ककेक

लखनऊ, बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार 16 अगस्त को श्री कृष्णा प्राकट्य उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर पहली बार मन्दिर का पूरा गर्भगृह शीशा लगाया गया जिसमें भक्तों को हर स्थान से दर्शन हो सके। जन्मोत्सव पर 108 किलो का मिल्क केक काटा जाएगा। कलकत्ता से श्रृंगार के लिए फूलों मंगवाया गया है मनोरम झांकी सजाई जाएगी जिसमें बाल गोपाल श्री कृष्ण पर आधारित अनेक लीलाएं दिखाई जाएगी वही कार्यक्रम साय 7 बजे से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि जन्मोत्सव तक चलेगा जिसमें भक्तों के लिए एक लाख से अधिक प्रसाद की व्यवस्था की गई है। कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन मिश्र भजनों की प्रस्तुति देंगे। पूरे मन्दिर प्रांगण में जन्मोत्सव थीम पर सजाया जाएगा जिसमें दस हजार गुब्बारा और श्री कृष्ण की लीलाओं का कटआउट्स लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button