उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विजन डॉक्यूमेंट 2047 जनता के साथ बीजेपी का सबसे बड़ा राजनीतिक धोखा : चौधरी सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का “विजन डॉक्यूमेंट 2047” असल में जनता के साथ एक सुनियोजित धोखा है। यह दस्तावेज़ सिर्फ़ कागज़ी जुमलों और झूठे वादों का पुलिंदा है, जिसका उद्देश्य जनता का ध्यान आज की असल समस्याओं से भटकाना है।

यह सरकार जनता को 2047 का सपना दिखा रही है, जबकि हालात में लोग महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की आत्महत्याओं और कानून-व्यवस्था की बदहाली से जूझ रहे हैं। यह वैसा ही है जैसे किसी डूबते आदमी से कहा जाए — इंतज़ार करो, 22 साल बाद तुम्हें किनारे लगा देंगे। यह सरकार न आज की समस्याएँ सुलझा रही है, न कल की, बल्कि केवल चुनावी नौटंकी और प्रचार तंत्र से जनता को बेवक़ूफ़ बना रही है।
लोकदल अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जनता अब इन खोखले नारों और कागज़ी सपनों के जाल में फँसने वाली नहीं है।
हम 2047 नहीं, 2025 में हक़ और न्याय चाहते हैं। जनता अब हिसाब लेगी और इस सत्ता से धोखे का बदला ज़रूर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button