उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में भर्ती रैली आयोजित

लखनऊ / अयोध्या : 13 अगस्त 2025 को सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी द्वारा अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए एआरओ अमेठी के अंतर्गत आनेवाले सभी 13 जिलों – अमेठी, कौशांबी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महराजगंज, संत कबीर नगर और कुशीनगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई । इस भर्ती रैली में कुल 1259 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1045 (83%) अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए ।

मुख्यालय जोनल भर्ती ऑफिस (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड) लखनऊ के क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी (ZRO) मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भर्ती रैली स्थल पर उपस्थित थे और पूरी भर्ती प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत की और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया। मेजर जनरल तिवारी ने भर्ती चयन प्रक्रिया के दौरान आत्मविश्वास, अनुशासन और ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

14 अगस्त 2025 को अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) और क्लर्क/एसकेटी श्रेणी के लिए एआरओ अमेठी के अंतर्गत आनेवाले सभी 13 जिलों – अमेठी, कौशांबी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महराजगंज, संत कबीर नगर और कुशीनगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएँ या किसी भी अनुचित तरीके का सहारा न लें। सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के लिए उपयुक्त सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन करना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button