उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ का आयोजन किया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत स्टेशन के परिसर में रेलवे यात्रियों तथा कर्मचारियों के अवलोकनार्थ “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित आज फोटोे प्रदर्शनी लगायी गयी। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ 70 वर्षीय अभय प्रकाश उपाध्याय समाज सेवी द्वारा किया गया।
फोटो प्रदर्शनी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के विभाजन संबंधी फोटोग्राफ तथा त्रासदी की विभीषिका को विवरण सहित प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य हित निरीक्षक शिशु ओम दीक्षित, सुबोध शंकर ,संतोष गुप्ता, राजकुमार, जुनेद खान , संजय द्विवेदी, अनूप कुमार व रेलकर्मियों तथा यात्रीगण उपस्थित थे।



