उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर परिक्षेत्र की महिला रेलकर्मियों हेतु एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर – महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा कर्मचारी कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने हेतु गोरखपुर परिक्षेत्र की महिला रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय ‘अयोध्या भ्रमण शिविर’ का आयोजन किया गया।

मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी

राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में गोरखपुर परिक्षेत्र की 39 महिला रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भ्रमण के दौरान सभी महिला प्रतिभागियों ने अयोध्याधाम पहुँचकर भव्य श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात हनुमानगढ़ी मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया तथा लता चौक एवं पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित राम घाट का भ्रमण किया। सरयू तट के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण ने प्रतिभागियों को आत्मिक शांति एवं नई ऊर्जा प्रदान की। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने बताया कि व्यस्त कार्यशैली के बीच इस प्रकार के भ्रमण शिविर से उन्हें मानसिक सुकून, आपसी संवाद का अवसर तथा कार्य के प्रति नई सकारात्मकता प्राप्त होती है।
मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य महिला रेलकर्मियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से जोड़ना, उनके मानसिक तनाव को कम करना, सामाजिक जुड़ाव एवं टीम भावना को बढ़ावा देना तथा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। मण्डल प्रशासन महिला कर्मचारियों के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु निरन्तर प्रयासरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button