कांग्रेस पार्टी के पोस्टर, होर्डिंग फाड़े जाने की घटना, भारतीय जनता पार्टी की हताशा, निराशा का परिचायक : आराधना मिश्रा‘मोना

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के पोस्टर, होर्डिंग फाड़े जाने की घटना पर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा कि यह घटना भारतीय जनता पार्टी की हताशा, निराशा का परिचायक है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग, पोस्टर फाड़े जाने से यह भी साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने गिरते जनाधार से बौखला गयी है और जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी का जनाधार और आम जनता में कांग्रेस के प्रति रूझान तेजी से बढ़ रहा है उसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। *उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी महिला प्रदेश अध्यक्ष बनना भी नहीं हजम हो रहा है यह उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है*
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता मानसिक रूप से इतना परेशान हो गये हैं कि वह अब विपक्षी दलों के बैनर, पोस्टर फाड़ने पर उतर पाये हैं और अपनी निराशा और खीज को मिटाने का प्रयास रहे हैं।
श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा कि दिल्ली में पांच बेटियों के साथ बालात्कार हो गया, उस पर बीजेपी की आवाज नही निकलती, विपक्ष की महिला सांसदों को सड़क पर घसीटा गया, उनसे बदसुलूकी की गई, प्रियंका गांधी के साथ बीजेपी मोदी सरकार के इशारे पर सड़क पर दिल्ली पुलिस के द्वारा बदसुलूकी की गई, तब भाजपा के लोगों की आवाज क्यों नही निकली,
आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर देश के युवाओं, बेरोजगारों, जेन जी के समर्थन में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी और महिला सांसदों के साथ बर्बरता पूर्वक बर्ताव किया गया,
आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सच्चाई यह है कि बीजेपी की वोट चोरी की पोल खुल गई है, इसलिए खीझ निकाल रहे हैं, देश को पता चला गया है बीजेपी वोट चोरी कर रही है, इसलिए महिला पत्रकारों के साथ भी सरकार के इशारे पर पुलिसिया उत्पीड़न किया गया वह बहुत ही शर्मनाक है। अपनी शर्मनाक और कायराना हरकतों को छिपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग और बैनर फाड़ने पर उतर आयी है जो बहुत ही निन्दनीय है।*



