उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर रमेश चंद्र के दिशा निर्देशन में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर ऐशबाग स्थित रेलवे पॉलीक्लिनिक पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष का विषय *“Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change”* है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के अनुभवों को सुनना, समझना और एक-दूसरे का सहयोग करना है।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ऐशबाग डॉ. संजय तिवारी एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. कुमार उमेश द्वारा रेल कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा करना एवं आवश्यकता पड़ने पर सहयोग लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक छोटा सहयोग और दयालुता का कार्य किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

*(हिमांशु राव)*
*जनसंपर्क अधिकारी*
*पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button