उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बादशाहनगर स्थित मनोरंजन संस्थान के प्रांगण में ध्वजारोहण किया जायेगा

सलामी देगा रेलवे सुरक्षा बल

लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल द्वारा 15 अगस्त 2025 को प्रातः 9ः00 बजे बादशाहनगर स्थित मनोरंजन संस्थान के प्रांगण में ध्वजारोहण किया जायेगा तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया जायेगा।
इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा सलामी दी जायेगी एवं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। तत्पश्चात, पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता द्वारा बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र यात्री एवं रेल सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में स्टेशनों तथा ट्रेनो पर रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा सघन सुरक्षा जॉच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button