उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्व. आत्माराम अग्रवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट

मेथोडिस्ट स्कूल और गुरू हर राय एकेडमी ने की विजयी शुरुआत

कानपुर। स्व. आत्माराम अग्रवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत मंगलवार को टीएसएच पालिका ग्राउंड में रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई। पहले लीग मैच में मेथोडिस्ट हाई स्कूल ने क्राइस्ट चर्च कॉलेज को 46 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में गुरू हर राय एकेडमी ने बिलाबांग हाई स्कूल को 8 विकेट से हराकर पूर्ण अंक प्राप्त किये। गुरु हर राय एकेडमी के वैदिक दीक्षित और मेथाडिस्ट स्कूल के वैभव त्रिवेदी ‘मैन आफ दि मैच’ घोषित किये गये। केसीए से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में शहर के प्रतिष्ठित 16 स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार पूलों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक पूल में राउंड रॉबिन प्रारूप के तहत मुकाबले होंगे और चारों पूलों की शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
आज के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेथोडिस्ट हाई स्कूल ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बनाए। टीम के लिए कनिष्क ने 26 गेंदों पर 35 और विराट बाजपेयी ने 17 गेंदों पर 25 रन बनाए। जवाब में क्राइस्ट चर्च कॉलेज की पूरी टीम 13.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। कप्तान अभय कुमार ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। मेथोडिस्ट के वैभव त्रिवेदी ने 12 रन देकर 4 विकेट, जबकि यथार्थ पांडे और सिद्धांत यादव ने 2-2 विकेट झटके।
दूसरे लीग मैच में गुरू हर राय एकेडमी ने बिलाबांग हाई स्कूल को 8 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिलाबांग हाई स्कूल की टीम 14.2 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई। जयान ने 16 गेंदों पर 26 और एमडी ओमर ने 13 गेंदों पर 17 रन बनाए। गुरू हर राय के वैदिक दीक्षित ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आर्यन पटेल ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में गुरू हर राय एकेडमी ने 11 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैदिक दीक्षित ने 31 गेंदों पर 43 रन और कप्तान शिवांश शर्मा ने 30 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर टीएसएच के निदेशक प्रणीत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि डीसीपी हेड क्वार्टर/क्राइम एस. एम. कासिम आबिदी का प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कराया। इस अवसर पर ऑडी स्टेडिया के प्रबंध निदेशक राजीव गर्ग विशिष्ट अतिथि थे। स्वागत टीएसएच के क्रिकेट कोच शशिकांत खांडेकर ने किया जबकि डायरेक्टर ऑपरेशंस  पी.के. श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि समेत सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button