उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का आश्वासन, ऑफलाइन स्थानांतरण 25 अगस्त के पूर्व कर दिए जाएंगे

माध्यमिक शिक्षा मंत्री से मुलाकात

लखनऊ : शिक्षा मंत्री (माध्यमिक) गुलाब देवी के आमंत्रण पर आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी पूर्व एमएलसी, विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी, संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के.त्रिवेदी एवं सदस्य राज्य परिषद  विश्वजीत सिंह सहित 07 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय स्थित शिक्षा मंत्री के कार्यालय पर शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से मुलाकात की।

वार्ता में संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी एवं नेता शिक्षक दल मा. ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी ने आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न के शिकार ऑफलाइन स्थानांतरण ़ चाहने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के मानसिक उत्पीड़न एवं कठिनाइयों से अवगत कराया। वार्ता में  शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि ऑफलाइन स्थानांतरण विचाराधीन है और उसे 25 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्र तथा महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की 10 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया था कि यदि 20 अगस्त तक ऑफलाइन स्थानांतरण नहीं किए गए तो 22 अगस्त को शिक्षा मंत्री का घेराव किया जाएगा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए  शिक्षा मंत्री ने संगठन के अध्यक्ष माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी एवं विधान परिषद में नेता शिक्षक दल  ध्रुव कुमार त्रिपाठी एमएलसी को वार्ता के लिए बुलाया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button