प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस संगठन में जिला, ब्लाक, बूथ एवं वार्ड की कमेटियों में महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर गहन चर्चा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन अभियान को गति देने एवं प्रदेश की आधी आबादी को कांग्रेस संगठन से जोड़ने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय उत्तर प्रदेश महिला कांगेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहारारी की अध्यक्षता में पूर्वी जोन की महिला जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री की उपस्थिति रही बैठक में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं पूर्व विधायक मीता गौतम भी शामिल रहीं।
बैठक में प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस संगठन में जिला, ब्लाक, बूथ एवं वार्ड की कमेटियों में महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर गहन चर्चा हुई जिसमें 15 प्रतिशत एससी, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक एवं 25 प्रतिशत ओबीसी वर्ग की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस संगठन में तरजीह देने पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक में उपस्थित सभी मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आप देश की आधी आबादी और आधा वोट है। आज भारतीय जनता पार्टी जो सत्ता में काबिज है उसका श्रेय आप सभी महिलाओं को ही जाता है। भाजपा आधी आबादी के वोट के ही दम पर आज सत्ता में काबिज है। मगर आज इस भाजपा सरकार में मातृ शक्ति की उपेक्षा हो रही है। आए दिन उनके खिलाफ जघन्य अपराध हत्या, बलात्कार, लूट जैसी जघन्य घटनाएं हो रही और उससे भी ज्यादा दुखद बात यह है कि थानों में उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। बढ़ती महंगाई के चलते आप के घरों का बजट बिगड़ गया है आटा, दाल, सब्जी सहित सभी खाद्य सामग्रियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। मगर यह सरकार सिर्फ धर्म की आड़ में अपनी सभी खामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है।
राय ने कहा कि अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है वह बदलाव चाहती है और कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। मेरा आप सभी से यह आग्रह है कि आप जहां कहीं भी किसी महिला के साथ अत्याचार, अन्याय होता है आप वहां जाए और उसकी आवाज को उठाने का काम करें। मुझे आाश ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यदि आप पूरी मेहनत के साथ समाज की सभी वर्गों की महिलाओं को जोड़कर एक टीम के रूप में कार्य करेंगी तो निश्चित ही 2027 के चुनाव में भाजपा इस प्रदेश की सत्ता से बाहर होगी।
बैठक में अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहारारी उपस्थित सभी जिला/शहर अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आजादी केे बाद कांग्रेस सरकार ने ही महिलाओं को शुरू से ही वोट करने का अधिकार दिया जो दुनिया के तमाम बडे़ देशों में भी नहीं था। कांग्रेस ने ही देश में सारे बडे़ पदों पर महिलाओं को स्थान दिया और जब तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ती रही और सुरक्षित महसूस करती रही।
उन्होंने कहा कि हमें पुनः प्रदेश में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है और इसके लिए हमें पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना होगा। आपकी कार्यक्षमता और निष्ठा के अनुरूप प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में महिला जिलाध्यक्ष संगीता सिंह, महबूब निशा, अनुपमा सिंह, ऊषा चौबे, अनुराधा यादव, किरन शुक्ला, रजिया बेगम, वृंदा, एवं कात्यायनी मिश्रा एवं शहर अध्यक्ष अल्पना मिश्रा, ज्योतिमा पाण्डेय, सीता, शांति, आशा आदि प्रमुख रूप से शामिल रही।