उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांवड़ियों की सेवा हमारे लिए जन आस्था और संस्कृति का महोत्सव है : वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने शाहदरा में शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में कांवड़ियों का पुष्प वर्षा क अभिनंदन किया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शाहदरा में दिल्ली उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में दिल्ली अगमान पर शिव भक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया। इस मौके पर विधायक श्री संजय गोयल, जिला अध्यक्ष श्री दीपक गाबा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

वीरेंद्र सचदेवा ने इस मौके पर ना सिर्फ़ कांवड़ियों की सेवा में की जाने वाली बंदोबस्त का निरीक्षण किया बल्कि वहाँ उपस्थिति सभी सेवकों से किसी भी प्रकार की कमी ना हो, इसके लिए सबको आश्वस्त किया।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस हर साल कांवड़ियों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बंदोबस्त किया जाता रहा है, लेकिन इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार है और उसने कांवड़ियों के लिए पिछली सरकारों से बेहतर बंदोबस्त किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांवड़ियों की सेवा में भाजपा पहले भी थी क्योंकि हमारे लिए यह किसी जन आस्था और संस्कृति का महोत्सव है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की कोई सुविधा ना हो उसके लिए पहली बार राजधानी में 17 स्वागत द्वार बनाये गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शिव भक्तों की सुरक्षा और सुव्यवस्था ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button