उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एनडीएमसी को “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड” मिलने पर कुलजीत सिंह चहल ने सफाई सेवकों को बांटी मिठाई

 

एनडीएमसी को “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड” मिलने पर कुलजीत सिंह चहल ने सफाई सेवकों को बांटी मिठाई

*Ø यह सम्मान ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प की दिशा में हमारा सामूहिक कदम – कुलजीत सिंह चहल*

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ भारत मिशन” और “विकसित भारत @2047” के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने स्वच्छता और शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। इसी कड़ी में NDMC को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के तहत देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित करते हुए “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर NDMC के उपाध्यक्ष  कुलजीत सिंह चहल ने आज पालिका केंद्र, नई दिल्ली में सफाई सेवकों के बीच जाकर मिठाई बांटी और इस गौरवशाली सम्मान के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार NDMC की पूरी टीम और हर उस व्यक्ति के लिए गर्व का विषय है, जिसने स्वच्छ, हरित और स्वस्थ राजधानी के निर्माण में योगदान दिया है।

श चहल ने इसे  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के स्वच्छ भारत मिशन और विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण की दिशा में एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि NDMC स्वच्छता बनाए रखने, हरित आवरण बढ़ाने और अत्याधुनिक स्वच्छता तकनीकों को अपनाने के प्रति सतत रूप से प्रतिबद्ध है।

चहल ने कहा कि परिषद को गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  और भारत सरकार के  आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री  मनोहर लाल खट्टर द्वारा “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड” से सम्मानित किया गया। श्री चहल ने बताया कि यह सम्मान नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद और अध्यक्ष केशव चंद्रा मेरे द्वारा संयुक्त रूप से ग्रहण किया गया, जो एक सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 50 हज़ार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में NDMC को “सुपर स्वच्छ लीग सिटी” घोषित किया गया है, जो विश्व स्तरीय स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और हरित पहल को लागू करने की हमारी प्रतिबद्धता, नवाचार और नेतृत्व की सराहना है।

इस अवसर पर  चहल ने NDMC क्षेत्र के निवासियों और आगंतुकों को भी दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि “यह सम्मान केवल एक संस्था का नहीं, बल्कि हर उस स्वच्छता सैनिक (Swachhta Sevak), नागरिक और सहयोगी का है, जिन्होंने ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने में भागीदारी निभाई। आइए हम सभी मिलकर ‘विकसित भारत @2047’ की नींव को और मजबूत करें।”

इस अवसर पर सफाई सेवकों के साथ-साथ विभिन्न सर्कलों के सैनिटरी इंस्पेक्टर, पर्यवेक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य शकुंतला श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button