उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शैक्षणिक संस्थाओं को धमकी मामले में 12 वर्ष के छात्र की संलिप्तता सामने आने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने भयभीत करने वाले ब्यान के लिए माफी मांगें : सचदेवा

 

शैक्षणिक संस्थाओं को धमकी मामले में 12 वर्ष के छात्र की संलिप्तता सामने आने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने भयभीत करने वाले ब्यान के लिए माफी मांगें

जनवरी 2025 में भी “आप” ने स्कूलों को मिली धमकी का राजनीतिक दुरूपयोग करने का प्रयास किया था पर अंततः वह उस पर जवाबदेह बनी क्योंकि तब भी एक 12 वर्षीय छात्र दोषी निकला था और उस छात्र के पिता के तार सुश्री आतिशी मार्लेना के माता पिता की एन.जी.ओ. से जुड़े निकले थे — *वीरेन्द्र सचदेवा*

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान को धमकी को दिल्ली पुलिस पूरी गम्भीरता से लेती रही है और ना सिर्फ फौरी सुरक्षा जांच करती है बल्कि त्वरित साइबर जांच कर धमकी देने वाले तक को सामने लाती है।

दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्कूल में छुट्टी के इच्छुक एक स्कूली छात्र ने ही फर्जी धमकी देकर स्कूल आदि को फर्जी ईमेल भेजने का कुकृत्य किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल ने इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए प्रयोग करने की कोशिश की और ब्यानबाज़ी कर दिल्ली में छात्रों एवं अभिभावकों में तनाव पैदा करने की कोशिश की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि जनवरी 2025 में भी “आप” ने स्कूलों को मिली धमकी का राजनीतिक दुरूपयोग करने का प्रयास किया था पर अंततः वह उस पर जवाबदेह बनी क्योंकि तब भी एक 12 वर्षीय छात्र दोषी निकला था और उस छात्र के पिता के तार तत्कालीन मुख्यमंत्री  आतिशी मार्लेना के माता-पिता की एन.जी.ओ. से जुड़े निकले थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज का छात्र साइबर प्रयोग में काफी सक्रिय है सोशल मीडिया पर सक्रिय है और स्कूल पाठ्यक्रम में भी ईमेल का प्रयोग हो रहा है ऐसे में उनके पास कम उम्र से ईमेल आदि के प्रयोग की छूट रहती है और एक कमजोर क्षण में कोई बच्चा उस छूट का दुरुपयोग कर जाता है। हम मानते हैं यह वही मामले हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि बेहतर होगा अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को गुमराह करने भयभीत करने की कोशिश के लिए माफी मांगें।

दिल्ली वाले आशा करते हैं कि भविष्य में स्कूल से हवाई याण कम्पनी तक किसी को भी धमकी मिलने पर अरविंद केजरीवाल एवं उनकी पार्टी ओछी राजनीतिक ब्यानबाज़ी से बचते हुए सुरक्षा एजेंसियों पर विश्वास रखेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button