आधार कार्ड की सत्यता पर गंभीर सवाल – 65 लाख फर्जी आधार उजागर, मृतकों के भी सक्रिय कार्ड : चौ. सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने फर्जी आधारकार्ड पर एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि पटना, बिहार – देश की पहचान प्रणाली माने जाने वाले आधार कार्ड की विश्वसनीयता पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए है। बिहार में एक सर्वे और डेटा विश्लेषण में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राज्य में लगभग 65 लाख फर्जी आधार कार्ड कार्यरत पाए गए हैं। इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि मृत व्यक्तियों के आधार कार्ड आज भी कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं में सक्रिय रूप से उपयोग किए जा रहे हैं।
आम जनता अब यह सोचने पर मजबूर है कि जिस प्रणाली को अब तक सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद पहचान माना जाता था, वह खुद भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े और तकनीकी खामियों का शिकार हो चुकी है। देशवासियों का भरोसा टूट रहा है और यह स्थिति भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। यदि मृतक व्यक्तियों की पहचान से भी सरकारी लाभ उठाया जा सकता है, तो यह न केवल आर्थिक क्षति है, बल्कि नैतिक और प्रशासनिक विफलता है।
लोकदल ने मांग की है
1. UIDAI को तत्काल आधार कार्ड निर्माण प्रक्रिया पर रोक लगानी चाहिए।
2. गांव स्तर पर पारंपरिक पहचान प्रणाली, जैसे ग्राम प्रधान या स्थानीय निकाय की सिफारिश को प्राथमिकता दी जाए।
सिंह ने यह आरोप लगाया है कि देश का करोड़ों रुपया इस तंत्र पर खर्च हुआ है, लेकिन यदि इससे जनहित की जगह जनधोखा हो रहा है,
यह केवल बिहार का नहीं, पूरे देश का मामला है – और यदि आज नहीं चेता गया तो कल इसका दुष्परिणाम हर राज्य को भुगतना होगा



