उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिसका घर खुद शीशे का होता है वह दूसरे घर पर पत्थर नहीं फेंकता : अनूप सिंह पटेल

लखनऊ : जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने बसपा सुप्रीमों के ब्यान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिसका घर खुद शीशे का होता है वह दूसरे घर पर पत्थर नहीं फेंकता। उन्होंने कहा कि मायावती प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह कर दोनों हाथों से प्रदेश को लुट कर बड़े – बड़े महल खड़ी कर दिया। लखनऊ से ले कर दिल्ली तक जो जनता के धन का दुरुपयोग किया उससे लाखों नौजवान रोजगार मुहैया कर सकती है |उनकी पार्टी के बड़े-बड़े दिग्गज नेता या तो जेल काट रहे या जमानत पर है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दामन साफ सुथरा है सार्वजनिक जीवन में लगभग 15 वर्ष तक केंद्र की सरकार तथा लगभग 20 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री है |भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद परिवारवाद से दूर रहे। बिहार की जनता को जंगल राज से निकलने के लिए सड़क से लेके विधानसभा के सदन तक संघर्ष किया। बिहार की जनता व महिलाओं में सुसान बाबू के काम से जाने जाते है। बिहार के “लालू के जंगलराज” का खिताब पटना हाईकोर्ट ने दिया है| नीतीश कुमार का मानना है कि उनको जनता का जनादेश उनके काम पर मिलता है। महिलाओं को पंचायत में आरक्षण ,लड़कियों को साइकिल पोशाक, गांव गांव नल जल योजना गरीबों को आवास, बिजली सड़क, शिक्षा, अस्पताल मेडिकल कॉलेज, एम्स, महिलाओं का पेंशन 400 से बढ़ा कर 1100 रुपए कर दिया नए हवाई अड्डा की सौगात आदि धरातल पर उतार दिया। जिससे वहां का किसान, गरीब, पिछड़ी अति पिछड़ों, दलितों, अति दलितों को मुख्य धारा में लाने का कार्य किया।

प्रो. के. के.त्रिपाठी वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि उनके घोषणाओं से विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है मायावती ने आज तक के उनके बेदाग राजनीति जीवन पर कीचड़ उछाल कर अपने कद को बौना कर दिया है । नीतीश जी के विकास क विपक्ष हताशा और निराशा में अनर्गल ब्यान दे रहा उसी क्रम में मायावती का ब्यान आया |

9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button