हड़ताल की सभी तैयारियां पूरी सड़कों पर होगा मजदूर : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा : केंद्र व प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों,मजदूर विरोधी लेबर कोड्स, बढ़ती महंगाई घटते वेतन सहित कई मुद्दों/ मांगों को लेकर मजदूर संगठनों के संयुक्त आह्वान पर 9 जुलाई 2025 की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की तैयारी में जनपद गौतम बुध नगर में ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने अभियान को तेज करते हुए अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में माइक प्रचार, नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क, पर्चा वितरण के माध्यम से 9 जुलाई 2025 को अपने हक अधिकारों की हिफाजत के लिए हड़ताल कर सड़कों पर निकलकर अलग-अलग इलाकों से निकलने वाले जुलूस और प्रदर्शनों में भारी संख्या में शामिल होने की अपील कामगारों से किया। प्रचार अभियान को मजदूरों का व्यापक समर्थन देखने को मिला।
प्रचार अभियान का नेतृत्व श्रमिक नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, धर्मेंद्र कुमार गौतम, चंदा बेगम, आशा यादव, पूनम देवी, रितेश कुमार झा, उदय चंद्र झा, रामनरेश यादव, प्रेम कुमार, संतोष तिवारी, मुकेश कुमार राघव, राममिलन सिंह, रामकिशन, पारस रजक, सुनील पंडित, हरेंद्र आदि ने किया।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त ऊशर्मा ने बताया कि 9 जुलाई हड़ताल के दिन विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र मजदूर बस्तियों से अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। नोएडा से निकलने वाले जुलूस नोएडा प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर- 6 पर प्रदर्शन के साथ समाप्त होंगे तथा ग्रेटर नोएडा में निकलने वाले जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर प्रदर्शन के बाद समापन होगा। उन्होंने बताया कि हड़ताल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और कल बड़ी संख्या में मजदूर सड़कों पर निकलकर जलूस/ प्रदर्शनों में शामिल होगा।



