उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी के टेन्ट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारी, सैकड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल से जुड़े

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में राजधानी के सर्वोदय नगर स्थित गेस्ट हाउस में राजधानी के टेन्ट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारियों की गठन बैठक आयोजित हुई.

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि रूप में “गठन बैठक” में मौजूद रहे तथा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह एवं ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे.
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के सामने टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को उठाया.
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपस्थित सभी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा.
उन्होंने कहा जन्म से लेकर मृत्यु तक टेंट एवं कैटरिंग
व्यवसायियों की उपयोगिता रहती है तथा अपने व्यवसाय के माध्यम से टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारी सभी के मान सम्मान की रक्षा करते हैं. उन्होंने कहा टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारियों के सम्मान की रक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की है।
उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होते हुए संगठन से जुड़ने की अपील की.
बैठक में सैकड़ों की संख्या में टेंट,कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के राजधानी के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ने का निर्णय लिया.
तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में
“उत्तर प्रदेश आदर्श टेन्ट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मण्डल की लखनऊ नगर इकाई का गठन किया गया.
कमेटी में सर्वसम्मति से राघवेन्द्र चौधरी- चेयरमैन, जितेन्द्र चौरसिया( रज्जू भय्या)- को चेयरमैन, संतोष गुप्ता – नगर अध्यक्ष , शिव बहादुर सिंह वरिष्ठ महामंत्री ,प्रताप सिंह ,नासिर इक़बाल ,पिन्टू गोपाल, दीपिका अग्रवाल -महामंत्री, आशीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, संजीव सिंह ,अजय श्रीवास्तव, मन्ना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कुमार, जितेन्द्र कुमार , वीरु साहू,वीरेंद्र साहू ,अविनाश राठौर को उपाध्यक्ष, किशोर जयसवाल,कुमारी दिव्या गुप्ता , आयुष पाण्डेय, अनुराग साहू ,सलीम खान ,अंकुश मिश्रा को संगठन मंत्री, मंत्री के पद पर सिद्धार्थ सिंह ,नौशाद अख्तर ,बच्चे कुमार मुन्ना पंडित, प्रचार मन्त्री के पद पर तालिब नौशा चुने गए
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह , राज गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमतीअध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष मुहम्मद रिजवान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button