उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

 डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाटक ‘राष्ट्रवाद का आदिपुरुष’ मंचन के जरिये उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की शुरुआत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई राजनेताओं ने देखा नाटक

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित एक नाट्य “राष्ट्रवाद के आदिपुरुष” की प्रथम प्रस्तुति आज नई दिल्ली के कामानी ओडिटोरियम में रखी जिसे कार्यकर्ताओं के साथ देखने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता भी पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पुष्प गुच्छ एवं समृती चिन्ह देकर स्वागत किया। श्री नड्डा ने इस डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को सरलता एक नाट्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए दिल्ली भाजपा की सराहना की।

प्रदेश पदधिकारियों ने दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता का मंच पर अभिनंदन किया।

अन्य गणमान्य दर्शकों में प्रमुख थे केन्द्रीय राज्य मंत्री  हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा,  आशीष सूद, सांसद  रामवीर सिंह बिधूड़ी,  बांसुरी स्वराज के आलावा वरिष्ठ नेता  विनय सहस्रबुदधे एवं  श्याम जाजू, अनेक विधायक, पार्षद एवं प्रदेश पदाधिकारी आदि प्रमुख थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन की कल्पना की और आज नाट्य करवा कर एक नई प्रेरक रचनात्मक प्रस्तुति कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने नाट्य मंचन से पूर्व गणमान्य अतिथियों, उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अपने स्वागत सम्बोधन में बताया की इस नाटय के निर्माण के पीछे हमारा भाव था सरल भाषा में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनकी राष्ट्रवाद की कल्पना, शिक्षा, राजनीतिक कार्यों एवं कश्मीर के प्रति समर्पण को जनता के समक्ष रखना।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डा. मुखर्जी के जीवन पर आधारित इस नाट्य को सफल बनाने के लिए नैशनल स्कूल एवं ड्रामा एवं श्रीराम कला केंद्र के 58 कलाकारों के साथ एक मुख्य निर्देशक एवं 16 टेक्निकल स्टाफ सहित 75 लोगों की टीम ने प्रबल भूमिका निभाई है। भाजपा के विभिन्न मोर्चों के प्रभारी डा. सुमित भसीन ने युवा मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा एवं मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्था बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

नाट्य मंच से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हमने डा. मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाट्य “राष्ट्रवाद का आदिपुरुष” का चित्रण कर एक अनूठी शुरूवात की है और हम डा. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को दिल्ली के जन जन तक लेकर जायेंगे।

रेखा गुप्ता ने कहा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचार हों या कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए बलिदान हो यह आगे आने वाली सदियों तक भारतवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button