उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता दल यूनाइटेड,उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी की महत्पूर्ण मासिक बैठक 9 जून को लखनऊ में

लखनऊ : जद (यू)]) के प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण की एक महत्वपूर्ण बैठक 09 जुलाई 2025 दिन बुधवार को प्रातः11 बजे से पार्टी के प्रदेश कार्यालय ( 38 डी, मेज़र बैंक्स रोड ,विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने) लखनऊ में आयोजित की गई है।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल जी करेंगे* । बैठक में प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन की समीक्षा करने, जिन जिलों में प्रभारी नियुक्त हो चुके हैं वहां के जिला संगठन की समीक्षा करने,पार्टी की प्रदेश के अन्य जिलों में होने वाले आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने, प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के चुनाव लड़ने की रूपरेखा पर विचार करने, प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार रखने एवं बहुमूल्य सुझाव देने के लिए पार्टी के समस्त सम्मानित प्रदेश पदाधिकारीगण , समस्त प्रवक्तागण एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष / संयोजकगण / प्रमुख पदाधिकारीगण की उपस्थिति आवश्यक एवं प्रार्थनीय है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button