जय जगन्नाथ, माई सुभद्रा, बलदेव के जयकारों के साथ नगर भ्रमण पर निकली शोभा यात्रा

लखनऊ : डालीगंज स्थित श्री माधव मन्दिर से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के समय घुमड़ते बादल और बारिश की बूंदे के बीच शाम को भक्तों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवाल जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली। रथ पर बलभद्र और सुभद्रा के साथ विराजमान भगवान जगन्नाथ होकर भक्तो को आलोकित दर्शन दे रहे थे। भक्त जयघोष के साथ रथ को श्रद्धापूर्वक और भक्तिभाव से रथ की रस्सी को खींचते हुए दिख रहे थे, जहां से भी रथ यात्रा निकल रही थी वहां लोग भगवान का जगन्नाथ का आर्शीवाद लेकर खुद को धन्य मान रहे थे। भक्तो ने भी दिल खोलकर फूलो की वर्षा के साथ इत्र के छिड़काव कर जगन्नाथ रथ का स्वागत किया।
भगवान जगन्नाथ महाआरती के बाद 56प्रकार के भोग लगाया कर जाएगा रथ पर विराजमान करके उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा, अवध क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, धनश्याम दास अग्रवाल गुड्डा, श्याम साहू, घनश्याम अग्रवाल, गोविन्द साहू, श्याम जी साहू, अनुराग साहू रथ की रस्सी खींचकर श्रीयात्रा शुभारंभ किया गया। 151 बूंदी का लड्डू का भोग श्री राधा माधव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया।
उज्जैन की तर्ज पर डमरू की ध्वनि में गुंजन के साथ रथ के आगे भजन गायक पवन मिश्र ग्रुप श्रीमहाप्रभु के सामने भजनों की वर्षा करते हुए चल रहे थे। रथ पर विराजे राधा कृष्ण, हनुमान सबको आकर्षित कर रहे थे, नासिक ढोल रथ यात्रा में सबके आगे बजाते हुए उसके पीछे वानर सेवा के जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे।
डालीगंज व्यापारियों, भक्तो द्वारा जगह जगह रथ का स्वागत में फूलों की वर्षा, भक्तो को प्रसाद वितरण करते दिख रहे थे।
वही प्रसाद में जामुन, मीठे चावल, बूंदी प्रसाद भोग सभी भक्तों को वितरित किया।
यात्रा में 15फ़ीट हनुमान रथ यात्रा की फटाका लहराते हुआ, भक्त आरती थाल का नजर आ रहे थे,
उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता व ओमकार जयसवाल बताया कि इस बार हजार से अधिक लोगो मे लाइव प्रसारण फेजबुक पेज radhamadhavlko पर देखा।
वही राकेश साहू ने बताया कि मोबाइल के शौकीन फोटोग्राफर ने जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की यादगार झलकियां अपने मोबाइल में कैद किया।
इस अवसर पर अनुराग साहू, दिनेश अग्रवाल, ओमकार जायसवाल, श्याम जी साहू, भारत भूषण गुप्ता, मनोज साहू, राकेश साहू, गोविंद साहू, उपस्थित रहे।



