अन्तरराष्ट्रीय एस एम ई दिवस पर राउन्ड टेबल मीटिंग में राजधानी के व्यापारियों ने उद्योग के क्षेत्र में आने का रोड मैप बनाया
व्यापारियों को भी एम एस एम ई की योजनाओं का लाभ मिले: संजय गुप्ता

लखनऊ : अंतर्राष्ट्रीय एस एम ई दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में “राउन्ड टेबल मीटिंग” का आयोजन हुआ।”राउन्ड टेबल मीटिंग “में राजधानी के प्रमुख व्यापारी एवं उद्यमी शामिल हुए. मीटिंग की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई.
अंतरराष्ट्रीय एस एम ई दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं राजधानी के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने की दिशा में अपनी जिम्मेदारी एवं भूमिका का निर्वाहन करने का संकल्प लिया गया तथा व्यापारियों को उद्यम के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का रोडमैप तैयार किया गया.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बोलते हुए कहा जिस दिन चीन से आयात 0% हो जाएगा
उस दिन वास्तव में भारत का एम एस एम ई सेक्टर को पूर्ण सफलता मिलेगी
उन्होंने कहा भारत के व्यापारियों और नागरिकों को अधिक से अधिक उद्यम के क्षेत्र में आना होगा, तभी प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डॉलर की तथा देश की अर्थव्यवस्था फाइव ट्रिलियन डॉलर की हो पाएगी सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा केवल सरकार के भरोसे देश आगे नहीं बढ़ सकता.
“राउंड टेबल मीटिंग” में वर्तमान में उत्तर प्रदेश मे एम एस एम ई की स्थिति पर चर्चा की गई.
नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंहने एम एस एम ई के आंकडों पर चर्चा की तथा उत्तर प्रदेश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर और अधिक फोकस करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा युवाओं को प्रारंभिक स्तर से तकनीकी शिक्षा देनी होगी क्योंकि वर्तमान में एक तरफ युवाओं के पास रोजगार नहीं है। दूसरी तरफ फैक्ट्रियों में काम करने के लिए उपयुक्त स्किल के लोग नहीं है ऐसे में इस तालमेल को बढ़ाना अति आवश्यक है.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बोलते हुए कहा 140 देशों से 6000 से अधिक उत्पाद भारत आयात करता है। यदि इसके आधे भी उत्पाद भारत में बनना शुरू हो जाये तो निश्चित रूप से भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की द्वितीय अर्थव्यवस्था हो जाएगी.
नगर के उपाध्यक्ष परवेश जैन ने कहा जेम पोर्टल में एमएसएमई सेक्टर के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए तभी सर्विस सेक्टर के लोगों को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा जेम पोर्टल में एमएसएमई से भी टिंडो फीस में कई विभाग मनमानी कर रहे हैं तथा जेम पोर्टल पर व्यापार करने के लिए लाखों रुपए के सर्टिफिकेट लेने पड़ते हैं जिससे एमएसएमई की क्षमता घटती है तथा उसे लाभ नहीं मिल पाता।
उद्यमियों ने राउंड टेबल मीटिंग में लीज की प्रॉपर्टी पर बैंकों द्वारा समुचित ऋण न दिए जाने का विषय भी रखा
संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों को भी एम एस एम ई की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार ने व्यापारियों को भी एमएसएमई की परिभाषा में शामिल कर लिया है.
उन्होंने कहा एम एस एम ई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए जेम पोर्टल की जागरुकता एवं दायरा बढ़ाना होगा
संजय गुप्ता ने कहाअफसर शाही का वास्तविक रूप से सकारात्मक ज्यादा सहयोग मिले ,तो पंख लग सकते हैं। राजधानी के उद्यमियों में
संजय गुप्ता ने कहा एम एस एम ई सेक्टर की रोज़गार देने में महत्वपूर्ण भूमिका है. नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों से रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर अधिक फोकस करने को कहा उद्यमियों ने बैठक में कहा सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी भ्रष्ट अधिकारी बाज नहीं आते।
राउन्ड टेबल मीटिंग में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह , ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई , नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, सोनू अग्रवाल, दिनेश शर्मा, धीरेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र साहू ,मनीष श्रीवास्तव, राधेश्याम शर्मा ,हिमांशु रस्तोगी आर चौधरी मनीष जैन ,परवेश जैन ,नरेश अग्रवाल मनोज अग्रवाल अमित सिंघल ,विजय साईं कपूर अमिताभ श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल थे



