सुषांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के सैकड़ों घर खरीदारों ने प्राधिकरणों से न्याय की मांग की

लखनऊ : सुषांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के घर खरीदारों ने आज पुलिस आयुक्त, अमरेंद्र कुमार सेंगर,लखनऊ को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अंसल प्रॉपर्टीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के चेयरमैन प्रणव अंसल के खिलाफ दर्ज सैकड़ों FIR पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई की मांग की गई। घर खरीदारों का आरोप है कि उन्होंने वर्षों पहले अपनी मेहनत की कमाई से घर खरीदे थे, लेकिन आज तक उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया है। मार्च 2025 से अब तक 200 से अधिक एफआईआर धोखाधड़ी और ठगी के मामलों में दर्ज की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
आवेदकों का कहना है कि यह सिर्फ उनके सपनों के घर की बात नहीं, बल्कि उनके साथ हुए विश्वासघात का मामला है, और वे अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
आज प्रस्तुत किए गए ज्ञापन में निम्नलिखित घर खरीदार/पीड़ित मौजूद रहे:
विजय शंकर गुप्ता, एस. आर. वर्मा, राम मुनिष, पीयूष बंसल, प्रशांत सिन्हा, अमित मेहरोत्रा, बी. पी. गिरी, जीतेश श्रीवास्तव।
पुलिस आयुक्त के निर्देशों के क्रम में डेलिगेशन के सदस्य संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित वर्मा से भी मिले। संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित वर्मा ने आश्वासन दिया कि सभी एफ आई आर पर शीघ्र कार्यवाही की जा रही है। सभी एफ आई आर एक विशेष शाखा इकोनामिक ऑफेंस विंग को स्थानांतरित की जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित वर्मा ने घर खरीदारों की शिकायतें सुनीं और बताया कि सभी शिकायतें एक ही तरह की हैं और सभी मामलों को क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है।
सभी पीड़ितों ने संयुक्त रूप से अपील की कि प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करे और उन्हें न्याय प्रदान करे।



