सामाजिक कार्यकर्ता नवाब सलीम खान एवं मोहम्मद नासिर खान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा तथा जननायक राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी – सांसद द्वारा जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे सदन से लेकर सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय- पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाईनिंग प्रभारी नितिन शर्मा के समक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता एफ.ए.एस. चर्चिल के नेतत्व में लखनऊ से सामाजिक कार्यकर्ता नवाब सलीम खान एवं मोहम्मद नासिर खान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने जनाब सलीम खान, मो0 नासिर खान, श्री एजाज खान, श्री नितिन प्रजापति, मोहम्मद नदीम के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनकर एवं पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उन्हें विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई एवं सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
इस मौके पर नवाब सलीम खान के साथ प्रमुख रूप से मोहम्मद साजिद, मो0 आमिर सिद्दीकी, कौशल दीवान, मिर्जा आमिल बेग, सुनील कुमार अरोड़ा, मो0 शोएब खान, मो0 शावेज खान, अब्दुल मुबाशिर, मोहम्मद इमरान, मोहम्म्द कासिफ, माज़ खान, जैद अहमद, मुक़्तदिर खान, फ़ुज़ैल अहमद, सलमान खान, तनवीर सिद्दीकी आदि ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।



