उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केडीएम ’भारत का चार्जर महाकुंभ’ पहल के लिए ‘ज़ी भारत की उड़ान’ अवॉर्ड से सम्मानित

लखनऊ : भारत में लाइफ़स्टाइल और मोबाइल एक्सेसरीज़ के प्रमुख ब्रांड, केडीएम को ’भारत का चार्जर महाकुंभ पहल’ के लिए ’ज़ी भारत की उड़ान अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। ज़ी भारत के कार्यक्रम ’भारत की उड़ान’ मेंसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने केडीएम के संस्थापक,  एन. डी. माली को यह अवॉर्ड दिया। इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए, केडीएम के संस्थापक,  एन. डी. माली ने कहा,  केंद्रीय मंत्री,  नितिन गडकरी  के हाथों ‘ज़ी भारत की उड़ान’ अवॉर्ड पाना मेरे लिए बड़े सम्मान और गौरव की बात है, जिससे मुझे ’भारत का चार्जर’ कैंपेन को आगे बढ़ाने के लिए जबरदस्त जोश, प्रेरणा और हौसला मिल रहा है। ’भारत का चार्जर’ पहल सचमुच इनोवेटिव सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है। आज के दौर में मोबाइल फोन ’विकास के साधन’ बन गए हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। इस अवॉर्ड से हमें ’केडीएम भारत का चार्जर’ पहल ज़रिये मोबाइल और अर्थव्यवस्था, दोनों को चार्ज करने की अपनी कोशिशों को जारी रखने का हौसला मिला है। इस सम्मान से जाहिर होता है कि, केडीएम ने महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 1080 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था करके इस आयोजन को सफल बनाने में काफी अहम योगदान दिया। इन चार्जिंग स्टेशनों पर केडीएम-टी टेक्नोलॉजी वाले चार्जर लगाए गए थे, और अनुमान है कि 45 दिनों के इस कार्यक्रम में लगभग 23 लाख से ज़्यादा मोबाइल फोन चार्ज किए गए, जिससे मेले में आने वाले लोगों को अपने परिवारों से जुड़े रहने में मदद मिली। केडीएम की ये पहल सरकार के दिव्य और डिजिटल महाकुंभ के विज़न के अनुरूप थी, जिसने डिजिटल इंडिया के साथ-साथ महाकुंभ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ अच्छी तरह तालमेल बिठाया। इसने महाकुंभ 2025 में एक बड़ी समस्या को दूर करने में अहम भूमिका निभाई और ग्रामीण इलाकों से आने वाले भक्तों को अपने घरवालों तथा सगे-संबंधियों से जोड़े रखा। इसने सरकारी विभागों और प्रशासन की कोशिशों में भी सहयोग दिया, जिसकी सभी जगह तारीफ हुई।

Related Articles

Back to top button