उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर मंडल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

लखनऊ : मानव जीवन में योग की महत्ता, आवश्यकता एवं लाभों से परिचित कराते हुए ग्यारहवें ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को  21 जून 2025 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ एवं वाराणसी स्टेशनों सहित मंडल के सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया । रेलवे की निरंतर चलने वाली कार्यप्रणाली एवं इसके विशालतम नेटवर्क को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु मंडल के अधिकारी और कर्मचारी निरंतर प्रत्येक परिस्थिति में अपना कार्य सम्पादित करते रहते हैं,जिसके कारण रेल कर्मचारियों को अनियमित जीवन शैली और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता है । अतः योग दिवस रेल कर्मचारियों हेतु विशेष महत्व रखता है I

इस दिवस विशेष का मुख्य आयोजन लखनऊ स्थित उत्तर रेलवे के अधिकारी क्लब ”साकेत में सम्पन्न किया गया I इस कार्यक्रम में एक योगाभ्यास शिविर का संचालन किया गया, जिसमे मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुनील कुमार वर्मा ने स्वयं सम्मिलित होकर मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्राणायाम, ध्यान, योगासन एवं अन्य यौगिक क्रियाएँ करके सभी को इस कार्य हेतु प्रेरित किया I इस योग सत्र के प्रारम्भ में योगाचार्य,श्री सोमिल शार्मा द्वारा सभी को योग की महत्ता से परिचित कराते हुए इसके लाभों से अवगत कराया गया I तदोपरांत योगगुरु द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराते हुए योग संबंधी अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया I
ग्यारहवें ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ अवसर पर लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से अधिक से अधिक रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनाकर स्वस्थ लाभ कमा सकें।
योग दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने योग तथा प्राणायाम की अनेक विशेषताओं का उल्लेख करते हुए समस्त कर्मचारियों से योग एवं प्राणायाम को अपनी जीवनशैली में अनिवार्य रूप से अपनाने पर विशेष बल दिया I

Related Articles

Back to top button