उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आतिशी मार्लेना मनीष सिसोदिया की जमानत की चिंता करें क्योंकि अब उनकी शीघ्र गिरफ्तारी निश्चित है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जैसे जैसे क्लास रूम घोटाले की ए.सी.बी. जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे आम आदमी पार्टी नेताओं की बौखलाहट बढ़ती जा रही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि “आप” नेता भलीभांति जानते हैं की उनके शासन के दौरान सरकारी स्कूलों में टायलेट एवं वरांड़ों को क्लास रूम के रूप में दिखा कर भुगतान किये गये और अब यह सब जांच से स्थापित होकर न्यायालय के समक्ष जायेगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है विगत 8 साल से “आप” नेता एक रटा रटाया गीत गा रहे हैं की भाजपा का 11 साल से केन्द्र में राज है पर हमारा कुछ नही बिगड़ा पर वह यह बताना भूल जाते हैं की अपने सत्ता काल में “आप” नेताओ ने कभी भी सम्बंधित जांच ऐजेंसियों को उनकी मांगी जानकारी उपलब्ध नही कराई जिससे जांच बहुत धीमी चली।

अब जब दिल्ली में भाजपा सरकार है तो जांच एजेसियों को पूरा सहयोग कर रही है और शीघ्र मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन ही नही अनेक अन्य नेता भी जेल जायेंगे।

बेहतर होगा की विधानसभा में नेता विपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना अपने भ्रष्टाचार की दल दल में कंठस्थ डूबे मनीष सिसोदिया जैसे नेता के बचाव में ब्यानबाज़ी करने की जगह अब उनकी जमानत की चिंता करें क्योंकि अब उनकी शीघ्र गिरफ्तारी निश्चित है।

 

Related Articles

Back to top button