अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान सरकारी स्कूलों में क्लास रूम निर्माण की आड़ में हुए बड़े घोटाले की जांच अब अपने निर्णयक दौर में पहुंच रही है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान सरकारी स्कूलों में क्लास रूम निर्माण की आड़ में हुए बड़े घोटाले की जांच अब अपने निर्णयक दौर में पहुंच रही है और उसी जांच प्रक्रिया के अंतर्गत सम्भवतः आज ई.डी. ने विभिन्न ठेकेदारों एवं सम्बंधित अधिकारियों आदि के 37 ठिकानों पर रेड किये।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि स्कूल रूम घोटाला एक स्थापित घोटाला है जिसकी शिकायत दिल्ली भाजपा के नेताओं ने लोकायुक्त एवं ए.सी.बी. में की और जिसकी जांच लम्बे समय से जारी थी लेकिन केजरीवाल सरकार के दबाव में शिक्षा एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी जांच एंजेसी को मांगी जानकारी उपलब्ध नहीं करते थे।
मामले में केजरीवाल के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन मुख्य अभियुक्त हैं। सत्ता के दौरान भी यह दोनों जांच से नहीं जुड़े ना सहयोग किया और आज भी जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होने से भाग रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन को अब समझना चाहिए कि अब वह कुछ भी कर लें कानून के हाथ अब उनके गिरेबान तक पहुंच चुके हैं और शीघ्र उन्हे जेल जाना होगा।


