गाड़ी संख्या 12565 में बादशाहनगर से ऐशबाग के मध्य पैंट्रीकार में विशेष जॉच दस्ते द्वारा जॉच अभियान चलाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देश तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुकेश कुमार के नेतृत्व में 17 जून 2025 को गाड़ी संख्या 12565 में बादशाहनगर से ऐशबाग के मध्य पैंट्रीकार को विशेष जॉच दस्ते द्वारा जॉच अभियान चलाया गया। जिसमें 24 बिना टिकट/अनियमित रेल यात्रियों को यात्रा करते हुए पकड़ा गया। उक्त टिकट जॉच अभियान के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा के यात्रियों से रू. 28500/-(अठ्ठाईस हजार पॉच सौ मात्र) का जुर्माना वसूला गया।
इसी क्रम में आज गोमतीनगर तथा मोहिबुल्लापुर स्टेशनों पर विशेष टिकट जॉच/’बस रेड’ अभियान चलाया गया। जिसमें 86 बिना टिकट/अनियमित रेल यात्रियों को जॉच अभियान में पकड़ा गया। उक्त टिकट जॉच अभियान के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा के यात्रियों से रू. 30500/-(तीस हजार पॉच सौ मात्र) का जुर्माना वसूला गया। इस जॉच अभियान में बिना टिकट पुलिस कर्मी एवं दैनिक यात्री स्लीपर एवं थ्री एसी श्रेणी में यात्रा करते पाए गए।
इस दौरान यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस जॉच अभियान को सफल बनाने में मुख्य चल टिकट निरीक्षक, मुख्यालय एस.पी.सिंह एवं सीटीआई रेड के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।



