उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मोती महल वाटिका में होगा योग का प्रोटोकॉल

उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा तथा बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीरज रहेंगे मौजूद

लखनऊ। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जश्न ए आजादी ट्रस्ट एवं भारतीय आदर्श योग संस्थान द्वारा 20 जून को मोती महल वाटिका में एक विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।मोती महल वाटिका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य प्रोटोकॉल के अभ्यास कार्यक्रम का पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक रॉयल कैफे में संपन्न हुई।जिसमें समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर जश्न ए आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,भारतीय आदर्श योग संस्थान के अध्यक्ष के. डी. मिश्रा,वेद व्रत बाजपेई,सैयद रफत,हरपाल सिंह जग्गी,साकेत शर्मा,समाजसेवी मुर्तुजा अली,अब्दुल वहीद,नवाब सैयद मो असद रॉयल फैमिली,प्रतिमा मिश्रा,अचल कुमार पाण्डेय,महेश दीक्षित,आलोक तिवारी,दीपू यादव,डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी,डॉक्टर राधेश्याम,साईक सिद्दीक़ी,मो कैफ आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button