उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिक्षक नेता,पूर्व शिक्षक एमएलसी डा. महेन्द्र नाथ राय का बड़े मंगल पर माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया

लखनऊ : ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर काशवी केयर हास्पिटल लालाबाग दुबग्गा कानपुर रिंग रोड लखनऊ पर अस्पताल के एमडी डा. अशोक कुमार वर्मा, डा. महेन्द्र पाल द्वारा अपने मरीजों के स्वास्थ्य लाभ एवं जग कल्याण की मनोकामना करते हुए भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंगबली के पूजन से हुआ जिसमें मुख्य रुप से डा. वर्मा ने अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता संजय चौधरी भाजपा के कर्मठ जुझारू सदस्य शिक्षक नेता पूर्व शिक्षक एमएलसी डा. महेन्द्र नाथ राय को माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से अनुज वर्मा, रत्नेश खन्ना राहुल बाजपेयी, राधेलाल यादव, सुनील यादव, सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button