उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बच्चों को डायनासोर की अनोखी दुनिया की सैर कराएगा फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग

8 से 29 जून तक चल रहा समर किड्स कार्निवल, हर दिन कुछ नया

लखनऊ : गर्मी की छुट्टियों को मजेदार बनाने के लिए फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग लेकर आया है ‘समर किड्स कार्निवल’। 8 जून से शुरू हुए इस कार्निवल में बच्चों को डायनासोर की दुनिया की अनोखी सैर करने को मिलेगी। 29 जून तक चलने वाले इस कार्निवल में बच्चों के लिए हर दिन कुछ नया और मजेदार हो रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि यहां बच्चों को मिल रही है ‘डाइनो वर्ल्ड’ की सैर। यहां बच्चे डायनासोर जैसे मॉडल्स और सेटअप देखकर रोमांचित हो रहे हैं। मॉल के अंदर जैसे पूरी की पूरी जुरासिक दुनिया जाग गई हो। कहीं डाइनासोर दहाड़ रहा है, तो कहीं बच्चे उसकी पीठ पर फोटो खिंचवा रहे हैं। इस तरह से इतिहास की एक जागती दुनिया का हिस्सा बनकर बच्चे अपनी आज की दुनिया के लिए मस्ती और हंसते हुए जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ रहे हैं।

कार्निवल में 8 से 29 जून तक प्रतिदिन आर्ट एंड क्राफ्ट की एक्टिविटीज़ चल रही हैं, जिसमें बच्चे रंग, पेपर, ग्लू से अपनी दुनिया को मनपसंद रंगों से रंग रहे हैं। मॉल में 14 और 15 जून को डांस वर्कशॉप होगी, जहां छोटे-छोटे स्टेप्स में बड़ी खुशी मिलेंगी। 21-22 जून को म्यूज़िक वर्कशॉप में सुरों के साथ बच्चों की जुगलबंदी देखते ही बनेगी। 28-29 जून को होने वाली क्ले वर्कशॉप में बच्चे अपने हाथों से पसंदीदा चीजें बनाना सीखेंगे और कला के ज़रिए खुद को पहचानेंगे। इसके साथ ही 15, 22 और 29 जून को मॉल में मिलेंगे स्पेशल मास्कॉट्स — बच्चों के फेवरेट कार्टून कैरेक्टर्स, जिनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मचेगी।

  • फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर श्री संजीव सरीन ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे कुछ एक्साइटिंग करना चाहते हैं लेकिन उनका अधिकतर समय मोबाइल पर एंटरटेनमेंट ढूंढ़ते हुए कटता है। इससे उनके ओवरऑल डेवलपमेंट पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में इस बार हमारा मकसद सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं है। हम चाहते हैं कि बच्चा कुछ नया सीखे, कुछ नया बनाए और छुट्टियां सिर्फ मोबाइल में न गुजरे।

Related Articles

Back to top button