उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु 39 रेलकर्मी सम्मानित

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 39 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्रीमती नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री रजनीश श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय, श्री विकास गोयल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सम्मानित किए गए रेलकर्मी लखनऊ मंडल के परिचालन तथा यांत्रिक विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुनील कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है, और हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button