उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केजरीवाल एवं आतिशी बतायें कि उनकी सरकारों ने महिलाओं के प्रति अपराध रोकने के लिए कोई अभियान क्यों नही चलाया : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि लगभग 11 साल पहले आम आदमी पार्टी ने एक मासूम निर्भया की हत्या पर राजनीति की थी और आज तक “आप” के नेता मासूम बच्चियों के साथ जब तब होने वाले अपराध पर राजनीतिक ब्यानबाज़ी करते हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि निस्संदेह मासूमों से घिनौने अपराध निंदनीय हैं और नही होने चाहिए पर इन अपराधों को केवल कानून व्यवस्था की समस्या बताना राजनीतिक धूर्तता है क्योंकि यह अपराध करने वाले लोग अपराधी प्रवृति के साथ ही विकृत मानसिकता के शिकार हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि पुलिस ने अधिकांश ऐसे अपराधों में सख्त कार्यवाई की है और पुलिस द्वारा नेहरू विहार के मामले में संलिप्त अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी आवश्यक है तो वहीं समाज में ऐसे अपराधियों के विरूद्ध जनजागरण चलाने और इन मे ऐसे अपराधों के प्रति भय उत्पन्न करने के लिए समाजिक अभियान चलाने की जरूरत है।

श्री सचदेवा ने कहा है कि नेहरू विहार में एक अल्पसंख्यक समाज की बच्ची के साथ हुए वीभत्स अपराध से हम सब क्षुब्ध हैं, आश्चर्य है उसको पीड़ित करने वाला व्यक्ति भी अल्पसंख्यक समाज का है और पड़ोस में रहता है, दिल्ली पुलिस ने उसे चिन्हित किया है और शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी पर दिल्ली की जनता इस संदर्भ में दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना से एक सवाल पूछना चाहती है।

बालिकाओं या महिलाओं के साथ हर साल एक दो वीभत्स अपराध सामने आते हैं, पुलिस उनके अपराधियों को गिरफ्तार कर सज़ा भी दिलवाती है पर केजरीवाल एवं आतिशी बतायें की उनकी सरकारों ने गत 11 साल में महिलाओं के प्रति अपराध रोकने के लिए कभी कोई समाजिक चेतना जागृत करने का अभियान क्यों नही चलाया ?

उनकी सरकार में दिल्ली महिला आयोग हो या बाल आयोग सबके मुखिया कश्मीर से कन्याकुमारी तक के मुद्दों पर ब्यानबाज़ी करते थे पर एक बार भी बच्चियों एवं महिलाओं के प्रति समाज के एक विकृत वर्ग की अपराधिक सोच को बदलने के लिए कोई ठोस अभियान नही चलाया।

 

Related Articles

Back to top button