उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कमलजीत सहरावत ने विकासपुरी में लगभग पांच हजार वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं सांसद  कमलजीत सहरावत की उपस्थिति में आज विकासपुरी के गोल्डन एप्पल बैंक्विट हॉल में वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग पांच हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पूर्व विधायक श्री ओ.पी. बब्बर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

भाजपा संगठन द्वारा आयोजित आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य रुप से वरिष्ठ नेता एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राजीव बब्बर, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, निगम पार्षद हरिश ओबरॉय, महामंत्री श्वेता सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश खन्ना, सचिन भसीन, सत्यनारायण डंग इत्यादी नेता उपस्थित थे।

श्रीमती कमलजीत सहरावत ने मोदी सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ सभी के लिए बताते हुए कहा कि बुजुर्ग लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड एक संजीवनी बूटी की तरह है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रिय आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत यह कार्ड 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों को वितरण किये गये।

कमलजीत सहरावत ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत दिए जा रहे 5 लाख के स्वास्थ्य सुरक्षा के अतिरिक्त दिल्ली सरकार भी 5 लाख का टॉप-अप कवर प्रदान करेगी। इस तरह प्रत्येक लाभार्थी को कुल 10 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध होगी, जो देशभर में एक मिसाल है।

उन्होंने कहा कि अब बीमारी आर्थिक बोझ नहीं बनेगी, दिल्ली के नागरिक बेझिझक और बिना किसी बाधा के अपना इलाज करा सकेंगे, दिल्ली और भारत के अन्य राज्यों में भी सूचीबद्ध अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी, जिससे इलाज की गुणवत्ता और पहुंच दोनों सुनिश्चित होंगी। यह योजना न सिर्फ़ स्वास्थ्य सुरक्षा है, बल्कि हर परिवार को सम्मान और आत्मविश्वास देने वाला कदम है।

 

Related Articles

Back to top button