उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हुसैनगंज में 4 मई को होगा क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, हुसैनगंज बाज़ार इकाई” के तत्वावधान में रविवार को कुडोस क्लब ,हुसैनगंज में “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” एवं हुसैनगंज बाज़ार की नवगठित इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का “शपथ ग्रहण समारोह” आयोजित किया गया है।

संगठन के नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की जाएगी।
तथा क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री को स्थानीय एवं प्रदेश स्तर की समस्याओं से सम्मेलन में अवगत कराया जाएगा तथा उनके समाधान की मांग की जाएगी तथा उपमुख्यमंत्री द्वारा हुसैनगंज बाज़ार की नवगठित इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
नगर महामंत्री मोहित कपूर ने बताया क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन में हुसैनगंज बाज़ार, सदर बाजार, कैंट रोड, उदय गंज,विधानसभा मार्ग, हीवेट रोड बाजार के व्यापारी हिस्सा लेंगे.

 

Related Articles

Back to top button