उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुनाल के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड महोत्सव के  द्वितीय दिवस की संध्या में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 90 प्रतिभागियों ने गायन वादन नृत्य में भाग लिया

लखनऊ : लोक संस्कृति के धरोहर मुनाल द्वारा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन  2 मई से 4 मई शाम 6:30 उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के मुक्तकाशी मंच पर किया गया है.  द्वितीय दिवस की संध्या में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 90 प्रतिभागियों ने गायन वादन नृत्य में भाग लिया आकाशवाणी दूरदर्शन भातखंडे से जुड़े कलाकारों द्वारा गायन वादन नृत्य का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह डॉक्टर देवाशीषशुक्ला अधीक्षक कैंसर संस्थान एवं वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी रामकुमार ने दीप प्रज्वलन करके उद्घाटन किया मुनाल के सलाहकार दिवंगत विभूति राम मानस प्रबंधक ब्राइटलैंड स्कूल स्मृति सम्मान डॉ देवेंद्र चौहान, यशभारती ऋचा जोशी को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि के साथ मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने सम्मानित किया.
इस अवसर पर किसान नेता तारा सिंहबिष्ट, राजेंद्र चौहान, युवराज परिहार, चंद्र मोहन पंत उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभु राम की वंदना से मंदाकिनी बहुगुणा, विभा नौटियाल, शैलजा श्रीवास्तव के निर्देशन में श्री राम स्तुति की गई.
इसके साथ ही गढ़वाली, कुमाऊनी, ब्रज, अवध, महाराष्ट्र, पंजाब के विभिन्न लोग नृत्य प्रस्तुत किए गए
यशभारती ऋचा जोशी के निर्देशन में परमा सिन्हा, आकांक्षा आनंद, मेनका श्रीवास्तव ने अवधी भोजपुरी राजस्थानी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत किया वादन मैं संजय श्रीवास्तव ,डॉक्टर आशुतोष नौटियाल आदि ने संगत किया.
अंत में सभी का मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने आभार व्यक्त किया.
महोत्सव में विभिन्न जिलों के विभिन्न उत्पादों का स्टॉल भी लगे हुए हैं कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह बिष्ट ने किया
मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने बताया तृतीय दिवसदिनांक 4 रविवार को समापन पर भोजपुरी लोक गायक बालेश्वर सम्मान से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मानित किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button