सौरभ भारद्वाज बतायें कि विधानसभा समिति एक भी भ्रष्टअधिकारी को दंडित नही कर पाई : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की जनता प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर दिल्ली प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज एवं उन्ही की सहयोगी नेता विपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना की विरोधाभासी ब्यानबाज़ी को देखकर स्तब्ध है।
2015 से 2024 के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने अनेक अधिकारियों के विरुद्ध दिल्ली विधानसभा की समितियों में मनगढ़ंत आरोप लगा कर शिकायतें दर्ज की थीं। केजरीवाल शासन में विधानसभा समितियों में अधिकारियों पर मामले दर्ज करने का जनहित से कोई लेना देना नही था मकसद होता था अधिकारियों पर “आप” नेताओं के असंवैधानिक निर्देश मानने का दबाव बनाना।
गत दिनों वर्तमान दिल्ली सरकार ने विधानसभा समितियों से यह मामले वापस लेकर अघिकारियों पर से अनुचित मानसिक दबाव को खत्म किया था।
आज सौरभ भारद्वाज द्वारा यह मामले वापस लेने का विरोध किया है और कहा है ऐसा करके वर्तमान दिल्ली सरकार ने अधिकारियों के भ्रष्टाचार का समर्थन किया है।
सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली वाले समझ नही पा रहे कि सौरभ भारद्वाज अधिकारियों को भ्रष्ट कह रहे हैं पर अभी गत दिनों आतिशी मार्लेना ने कहा की अधिकारियों पर दबाव था फिर भी हमने उनके सहयोग से दिल्ली में विकास कार्य किये। भारद्वाज एवं मार्लेना बतायें दिल्ली वाले उन दोनों मे से किसके ब्यान पर विश्वास करें।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज बतायें की यदि अधिकारी भ्रष्ट थे एवं जनहित काम रोकते थे तो एक भी विधानसभा समिति एक भी अधिकारी को दंडित नही कर पाई।



