यूपी के साथ चिल्लूपार में भी आया विकास का उत्कर्ष : विधायक राजेश त्रिपाठी

बड़हलगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश की तरफ बढ़ रहे उत्तर प्रदेश का चिल्लूपार भी विकास की तरफ बढ़ चला है। सेवा, सुरक्षा व सुशासन से सुसज्जित यूपी के साथ चिल्लूपार में भी आया विकास का उत्कर्ष हुआ है।
उक्त बातें चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने गुरुवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में आयोजित यूपी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में चिल्लूपार को 4000 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि 2022 में चिल्लूपार के इतिहास में पहली बार जब कमल खिला तो उस समय बहुत सी सड़कें बदहाल, दयनीय और जर्जर हालत में मिली थी, लेकिन योगी सरकार के आठ वर्षों के इतर विगत तीन वर्षों में चिल्लूपार ने तेजी से विकास की छलांग लगाई है। 1000 करोड़ से चिल्लूपार में राम जानकी मार्ग, 300 करोड़ से गोरखपुर बड़हलगंज का हाईवे, 800 करोड़ से पेयजल पाइप लाइन, 400 करोड़ की लागत से धुरियापार चलानी मिल, 100 करोड़ रुपए दो दर्जन गांवों, गोला बड़हलगंज कस्बे को कटाव से बचाव, 125 करोड़ से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के साथ ही लगभग 150 करोड़ रुपए चिल्लूपार विधानसभा अंतर्गत तीनों नगर पंचायतों के विकास के साथ ही, बिजली, कस्तूरबा स्कूल, आईसीयू केयर, गोला बारा नगर पंप कैनाल सहित पीएम आवास, आयुष्मान भारत योजना सहित बहुत से विकास कार्यों के लिए चिल्लूपार को भी धन प्राप्त हुआ है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष राय, स्वतंत्र सिंह, राजीव पांडेय, दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, रमेश शाही, राजकुमार निगम, शमीउल्लाह अंसारी, संतोष जायसवाल, विनय पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहें।



