नेता विपक्ष आतिशी मार्लेना सहित “आप” नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद से विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी मार्लेना सहित “आप” नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और एक ही मुद्दे पर रोज़ ब्यानबाज़ी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते रहते हैं।
चुनाव हारने के अगले दिन से ही आतिशी मार्लेना सहित “आप” नेता महिला समृद्धि योजना के 2500 रूपए को लेकर ब्यानबाज़ी में लगे रहे और जब बजट 2025-26 में दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए बजट आवंटित कर दिया तो अब सुश्री आतिशी मार्लेना ने बजट पूर्व प्रस्तुत होने वाले आर्थिक सर्वेक्षण का मुद्दा उठा लिया है।
सचदेवा ने कहा है कि यदि रेखा गुप्ता सरकार बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण नही रख पाई तो उसका कारण दिल्ली सरकार की लापरवाही नही बल्कि अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा अपने भ्रष्टाचार को दबाने के विभागीय आडिट ना करवाना है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली की महिलाएं भाजपा नेतृत्व के महिला समृद्धि योजना एवं सिलेंडर देने के वादे का विश्वास भी करती हैं और यह भी जानती हैं की सब नियम बना कर इसी वित्त वर्ष 2025-26 से महिलाओं को यह सुविधाएं मिलने भी लगेंगी।



