प्रदेश सरकार के विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने डेमो चैक/प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभांवित किया

लखनऊ/हाथरस।जनपद हाथरस के आगमन पर प्रभारी मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन बेबी रानी मौर्य को जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। केन्द्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एम0जी0 पॉलिटेक्निक हाथरस में आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री जी महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन बेबी रानी मौर्य , विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सेठ हरचरनदास गर्ल्स इं.का. हाथरस की छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
एम0जी0 पॉलिटेक्निक परिसर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग़ जन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, आपदा विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, वाणिज्यकर विभाग, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, ए0आर0 कॉपरेटिव विभाग, जिला पंचायत विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, डूडा विभाग, बैंकर्स, स्वयं सहायता समूह तथा पॉलीटेक्निक की छात्र/छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री जी, जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने आई0सी0डी0एस0 विभाग में तैनात आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन कर प्रशंसा की और महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनातंर्गत महिलाओं की गोदभराई एवं नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये होम्योपैथी, आयुर्वेदिक तथा एलोपैथी के कैम्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत हीट वेव/लू बचाव हेतु आमजनमानस को जागरूक किये जाने हेतु प्रचार-प्रसार कराने तथा हीट वेव/लू से बचाव हेतु क्या करें-क्या न करें के संबंध में होर्डिंग्स/पम्फ्लेट्स लगाये जाने के निर्देश दिए। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों लोक गीत आदि पर प्रस्तुति दी गई। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मा0 प्रभारी मंत्रीजी तथा जनप्रतिनिधिगणों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। मा0 प्रभारी मंत्री जी सहित उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पट्का पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुरजोबाई कन्या इ0का0 हाथरस की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। संविलियन विद्यालय गंगचौली हाथरस की छात्राओं ने बेटी हिन्दुस्तान की (नृत्य प्रस्तुति) प्रस्तुत किया तथा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय हाथरस की छात्राओं ने देश भक्ति गीत (जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा) की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् महाकुम्भ प्रयागराज 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म तथा प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रित लघु फिल्म एवं वीडियो का प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर पर प्रभारी मंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पिछड़ा वर्ग विभाग-शादी अनुदान के पाँच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, ओ-लेवल के पाँच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन तथा पारिवारिक पेंशन के 5-5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, आई0सी0डी0एस0 विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र, प्रोवेशन विभाग द्वारा बाल सेवा योजना के 5-5 लाभार्थियों को लेपटॉप, कन्या सुमंगला योजना तथा निराश्रित पेंशन योजना के 5-5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाँच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, एन0आर0एल0एम0 द्वारा वीसी सखियों को डिवाइज वितरण, बैंक सखियों को प्रमाण पत्र, स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को टेबलेट वितरण, विद्युत सखियों को प्रमाण पत्र, आर0एफ/214 सी0आई0एस0एफ0 तथा सी0सी0एल0 के 5-5 लाभार्थियों को धनराशि का डेमो चैक, पुलिस विभाग- मिशन शक्ति/जागृति की 5 महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक/अध्यापिकाओं तथा छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर जिला प्रशासन को बधाई दी।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उ. प्र.द्वारा भेजी गई एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से महाकुंभ तथा विकास पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा सबका साथ सबका विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तक तथा पम्फ्लेट्स का वितरण जिला सूचना कार्यालय, हाथरस के माध्यम से किया गया। मा0 प्रभारी मंत्री जी सहित उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों को हृदय से धन्यवाद दिया और कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चतुर सिंह तथा मोनिका गौतम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, लाभार्थी और जनसामान्य आदि उपस्थित रहे।



