कला निकेतन सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा दो दिवसीय कला कार्यशाला का शुभारंभ

मलिहाबाद, धर्मानगरी। कला निकेतन सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा धर्मानगरी, मलिहाबाद में दो दिवसीय कला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन कलाकार प्रीति मौर्या ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक हर्षिका सिंह और शिवम वर्मा ने प्रतिभागियों को चित्रकला की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।
कार्यशाला में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को निखारने का प्रयास किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को चित्रकला की मूलभूत विधियों, रंग संयोजन और रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
शुभारंभ के अवसर पर प्रीति मौर्या ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ न केवल युवा कलाकारों को प्रेरित करती हैं बल्कि उन्हें अपने कौशल को निखारने का अवसर भी प्रदान करती हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
कार्यशाला में शामिल सभी छात्र-छात्राओं समापन समारोह में उत्कृष्ट कृति के विद्यार्थि को सम्मानित किया जाएगा एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।



