उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा ने यूपी भारत का ग्रोथ इंजन, त्रिदिवसीय प्रदर्शनी मेले में प्रतिभाग कर 134 करोड़ रूपये से अधिक की योजनाओं का किया लोकापर्ण व शिलान्यास

लखनऊ/भदोही : उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘यूपी भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम आधारित उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद में त्रिदिवसीय विकास मेला के दूसरे दिन का भव्य शुभारंभ वीएनजीआईसी ज्ञानपुर ग्राउंड में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, भापजा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी द्वारा किया गया। साथ ही सभी विधानसभा, विकास खण्ड एवं नगरीय निकायों में भी शानदार व बेमिसाल मेले का आगाज हुआ।

कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा 3629.82 लाख रुपए की लागत के 32 कार्यों का लोकापर्ण, 9833.25 लाख रुपए की लागत की 60 योजनाओं का शिलान्याश सहित कुल 134 करोड़ रुपए लागत की कुल 92 कार्य, जैविक उत्पाद सीतामढ़ी ब्राण्ड एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की 8 वर्ष की उपलब्धि पुस्तक का विमोचन, विकास पुस्तिका का विमोचन, लगभग 40 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी, थीम आधारित विचार संगोष्ठी/संवाद सम्मेलन, 08 वर्ष उपलब्धि विशेष एवं महाकुम्भ प्रयागराज-2025 लघु फिल्म का प्रदर्शन, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, पुलिस संबंधी विवरणिका का विमोचन, भदोही पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो हेतु सम्बन्धित पुलिस कर्मियो/अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में 500 से अधिक लाभार्थियों को टूल किट, प्रतिकात्मक चेक, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास चाभी आदि का वितरण, 51 बालिकाओं का कन्या पूजा, नववधुओं की गोद भराई, 21 बालिकाओं का जन्मोत्सव, खादी नीति प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 12 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। साथ ही उ0प्र0 माटी कला बोर्ड द्वारा माटी कला टूलकिट वितरण के अन्तर्गत निःशुल्क 20 विद्युत चालक चाक, 03 पगमिल मशीन, उ0प्र0 खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 7 दोना मेकिंग मशीन, 10 पॉपकॉन मशीन लाभार्थियों को वितरित कर उनकों स्वरोजगार व स्वावलम्बी बनाया गया। प्रभारी मंत्री जी द्वारा निराश्रित महिला, महिला कर्मियों की सुरक्षा, मिशन शक्ति, महिलाओं के स्वास्थ्य, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी, समृद्ध व्यापार, स्वनिधि, विषय पर आधारित संगोष्ठी में अपने विचार रखें। साथ ही उन्होंने 131 ट्राईसाईकिल, 10 मोटराईज्ड साईकिल, 03 कान की मशीन, सहित विभिन्न टूलकिट वितरण किये। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।
आयोजन स्थल पर जनपद प्रभारी मंत्री को स्कूली छात्राओं ने चंदन टीका लगाकर स्वागत गीत के माध्यम से अभिनन्दन किया, तो वही भारत स्काउट के कैडेटो ने बैण्ड धुन सहित परेड के साथ जनपद प्रभारी मंत्री को मेले का भ्रमण कराते हुए मंच तक स्वागत किया।
उन्होंने त्रिदिवसीय विकास कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सरकार के अप्रतिम और उत्कृष्ट आठ वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाए दी। 8 वर्ष के कार्यकाल के दौरान शासन के द्वारा सबका साथ, सबका विकास को चरितार्थ किया गया। महाकुम्भ की सफलता इस बात का द्योतक है कि हम विकास के साथ ही अपनी संस्कृति और परम्परा को सहेज रहे है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना काल में किसानों, गरीबों को निःशुल्क अन्न वितरण किया गया। पात्रों को आवास दिया गया, आज हर गांव हर शहर में विद्युत, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाए मिल रही है। हमारी सरकार जनता के लिए समर्पित है, शासन प्रतिबद्व है कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुचें।
प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार विगत 8 वर्षों में सेवा, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि, सनातन एवं संस्कृति की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया, जिससे प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से ऊपर आकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं आशीर्वाद से तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से हमारा प्रदेश नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनकर उभरा है। विगत 8 वर्षों में प्रदेश में सशक्त कानून व्यवस्था, सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन के साथ समृद्ध विरासत एवं विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए जो कि भाजपा सरकार की टीम भावना, स्किल और स्पीड का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित एवं जनकल्याण को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में भी अग्रणी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सुशासन का दौर चल रहा, ऐसा कालखंड बहुत वर्षों बाद आता है। पौराणिक काल में भी एक ऐसा कालखंड आया था, जिसे सुशासन का स्वर्ण काल कहा जाता था। देश की आजादी के बाद से पहली बार जनता का शासन, जनता के लिए स्थापित हुआ है जिसे स्वर्ण काल कहा जा रहा है। डबल इंजन सरकार का मूल मंत्र ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का दृष्टांत, स्वच्छता से स्वास्थ्य एवं वैभव प्राप्त करने के लिए पूरे देश में मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चल रहा। कहा कि देश-प्रदेश की पूर्व की सरकारों में कई घोटाले और भ्रष्टाचार होने के कारण विकास नहीं हुआ। उन्होंने जनता जनार्दन से अनुरोध किया कि देश एवं प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखें, यह सुशासन बड़ी मुश्किल से आया है। प्रदेश में एक्सप्रेस वे बन रहे, जिससे कम समय में आसानी से लोग आ जा रहे । प्रदेश में 15 करोड़ गरीबों को मुक्त अनाज मिल रहा, पहले यही अनाज सरकारी गोदामों में इतना सड़ जाता था कि इससे पूरे साल बिहार जैसे राज्य की पूरी आबादी को मुक्त भोजन मिल जाता। देशभर में करोड़ों लोगों को पीएम आवास दिया गया। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ जनहित के लिए समर्पित सरकार चल रही है। प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने देश एवं प्रदेश में सुशासन वाली सरकार लाने तथा गौरवशाली समय खण्ड व स्वर्ण काल के लिए भदोही एवं उत्तर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण हो रहे है मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा, सुशासन के साथ ही आस्था, संस्कृति और परम्परा का समावेश रहा। आमजन के चेहरे पर मुस्कान की प्रतिबद्वता के साथ लोककल्याण की योजनाओं को संचालित किया गया। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर रह रहे व्यक्तियों को भी बिना भेदभाव किये समाज की मुख्य धारा में जोड़कर विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया। पिछले आठ वर्षो में मोदी-योगी की जोड़ी ने सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियॉ अर्जित की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि जनसामान्य को शासन की सभी योजनाओं तक पहुॅचने तथा उन्हें आच्छादित करने हेतु ही यह त्रिदिवसीय मेला पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि सुशासन के शानदार बेमिसाल 8 वर्षो में जनपद में कृषि, सिंचाई, समाज कल्याण, पंचायती राज, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा आदि के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की गयी है।

Related Articles

Back to top button