उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा मीडिया विभाग के होली मंगल मिलन समारोह में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता पदधिकारी भी सम्मिलित हुए

यह होली 2025 विशेष है जब दिल्ली में हमारी सरकार है और हमको बिना भेदभाव सभी की सेवा का संकल्प दोहराना है : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा 11 मार्च 25 को प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा बीट से जुड़े पत्रकारों के साथ होली मंगल मिलन का आयोजन किया जिसमे 500 से अधिक प्रमुख पत्रकारों और भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए।

सभी नेताओं एवं पत्रकारों ने इस अवसर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम एवं दोपहर के भोजन का आनंद लिया। अनेक समाचार पत्रों के स्थानीय सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित रहे।

भाजपा मीडिया विभाग के इस वार्षिक होली मंगल मिलन में पहली बार लाइव संगीत कार्यक्रम रखा गया और अधिकांश नेता एवं पत्रकार फाग गाण के मधुर संगीत पर तो नाचे गाये ही और पुष्प होली का आनंद भी लिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने एक पक्के मेज़बान के रूप में स्वंय पत्रकारों एवं नेताओं पर पुष्प वर्षा की और सभी को चंदन लगा कर स्वागत किया। प्रदेश भाजपा के कार्यालय प्रमुख श्री बृजेश राय एवं उप प्रमुख श्री अमित गुप्ता ने कार्यालय स्टाफ के साथ कार्यालय की भव्य सजावट करवाई।

मीडिया विभाग हर वर्ष होली उत्सव आयोजित करता है और आज का उत्सव विशेष आकर्षक रहा क्योंकि 27 वर्ष बाद आज होली उत्सव में दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं अनेक मंत्री सम्मिलित हुए।

होली उत्सव में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अभय वर्मा एवं मीडिया रिलेशन प्रमुख  विक्रम मित्तल ने मंच पर विशेष अतिथि मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल, केन्द्रीय राज्य मंत्री  हर्ष मल्होत्रा,भाजपा के राष्ट्रीय पदधिकारियों बैजयंत जय पांडा,  अरूण सिंह,  दुष्यंत गौतम, अनिल बलूनी, डा. अल्का गुर्जर, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा एवं  आशीष सूद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद  कमलजीत सहरावत,  योगेन्द्र चांदोलिया,  प्रवीन खंडेलवाल एवं निशीकांत दुबे, प्रदेश संगठन महामंत्री  पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन एवं विजय गोयल, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का चंदन गुलाल लगा कर अभिनंदन किया।

विधायक  तरविंद्र सिंह मारवाह,  हरीश खुराना, नीरज बसौया राजकुमार भाटिया, अनिल शर्मा, करनैल सिंह,  तिलक राम गुप्ता, संजय गोयल, डा. अनिल गोयल,  गजेन्द्र यादव, दिल्ली नगर निगम उप नेता जय भगवान यादव, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत चहल, सदस्य दिनेश प्रताप सिंह एवं सरिता तोमर आदि भी होली उत्सव में उपस्थित रहे।

मोर्चा अध्यक्ष  सागर त्यागी,  मोहन गिहारा,  अनिश अब्बासी, सी.एल. मीणा, सोशल मीडिया प्रमुख  रोहित उपाधयाय एवं आई.टी. प्रमुख पुनित अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

दिल्ली भाजपा के पदाधिकारियों एवं नेताओं श्रीमती योगिता सिंह, सतीश गर्ग,  सारिका जैन,  सोना कुमारी एवं  किशन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता,  वीरेन्द्र बब्बर, शुभेन्दू शेखर अवस्थी, अजय सहरावत,  यासिर जिलानी, श्री विक्रम बिधूड़ी,  नितिन त्यागी एवं डा. ममता त्यागी, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश एवं राजीव बब्बर ने भी उपस्थित रहकर पत्रकार बंधुओं एवं बहनों को पुरानी दिल्ली के लजीज़ वयंजनों का सेवन करवाया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि 2025  आज खुशी का अवसर है की 27 वर्ष बाद पार्टी के रंग उत्सव कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्य मंत्री एवं मंत्री सम्मिलित हुए हैं और हमें आज संकल्प लेना है की जिस तरह होली के रंग सबको हर्षित करते हैं उसी तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से हमको दिल्ली के नागरिकों के जीवन में हर प्रकार की सुविधाओं के रग भरने हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा है की यह होली 2025 विशेष है जब दिल्ली में हमारी सरकार है और हमको बिना भेदभाव सभी की सेवा का संकल्प दोहराना है और संगठन के साथ मिलकर डबल इंजन सरकार के लाम जनजन तक पहुंचाना है।

 

Related Articles

Back to top button