उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुनोत्सव सांवरिये पर भजन, नृत्य नाटिका, फूलों की होली खेल मनाया गया

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुनोत्सव सांवरिये कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से मनाया गया मन्दिर को होली उत्सव पर पीतांबरी मय के साथ कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण भाव प्रकट किए गए हैं बाहर के प्रांगण में रंग बिरंगी कपड़ों से सजाया गया। बाबा को देशी विदेशी फूलों से बाबा भव्य श्रृंगार किया गया। श्री श्याम परिवार महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि होली तक मन्दिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहेंगे। त्रिवेणीनगर और लखनऊ महानगर के कई स्थानों से श्रीश्याम निशान ध्वजा पांच सौ से अधिक भक्त मन्दिर लेकर पहुंचे। त्रिवेणीनगर ध्वजा यात्रा में उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा उपस्थित रहें।

सुप्रसिद्ध श्री श्याम भजन गायक कलकत्ता गुरुप्रीत सिंह, रानी कौर की जोड़ी ने एक से बढ़ के एक भक्तों रसपान श्रीश्याम भक्तों को करवाया।

गुरुप्रीत सिंह ने भजनों में मालिक म्हारो सांवरियो…., पलके ही पलके बिछायेंगे…., हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया…., ये प्रार्थना दिल की बेकार नही होगी…, देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ …., सांवरा जब मेरे साथ है…., मेरी लाज रखना तेरी शरण में आया मैं…., क्यूँ घबराऊँ मैं मेरा तो श्याम से नाता है….,जहाँ बिराजे शीश के दानी…,रोती है तेरी याद में …, भजन सुनकर भक्तों को मनमोहित कर दिया।

कलकत्ता से कविता शर्मा व भास्कर ग्रुप
द्वारा श्री श्याम बाबा की लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन कर भक्तों का मनमोहित कर दिया। श्री श्याम बाबा और भक्त के बीच निस्वार्थ भाव की परीक्षा का दृश्य देकर भक्त भक्ति भाव में डूब गए। कलकत्ता के कलाकारों ने मयूर नृत्य, लठ मार, लड्डू मार होली के बाद श्री खाटू श्याम बाबा के भजनों पर नाचते गाते फूलों के होली खेली।

कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रुपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राधे मोहन अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद, राधे श्याम अग्रवाल, बृजेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अजय झुन्झुनूवाला, भारत भूषण गुप्ता, ऋषि कपूर, पंकज मिश्रा, उपस्थित रहें।

*दस कुंडल हर्बल गुलाल व तीन कुंडल फूलों से खेली जाएगी होली*

महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम परिवार लखनऊ द्वारा विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी 14 मार्च को सुबह 6 बजे से होली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें वृन्दावन धाम की तर्ज पर होली उत्सव रुप देने के लिए दस कुंडल हर्बल गुलाल व तीन कुंडल फूलों की व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आने वाले सभी भक्तों प्रसाद रूप में गुझिया एवं ठंडाई वितरित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button