उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
मंडल कार्यालय में आधार कार्ड संशोधन (अपडेशन) शिविर का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित मंडलीय कार्यालय के सभागार में संचालित किये जाने वाले एक दिवसीय आधार कार्ड संशोधन (अपडेशन) शिविर का आयोजन किया गया I रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान करने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया था ी
इस आधार कैंप में कुल 34 रेलकर्मियों व उनके परिवारजनों के आधार अपडेट किए गए एवं 3 नए आधार बनाए गएI मण्डल रेल प्रबंधक, श्री एस. एम. शर्मा ने इस आयोजन की सराहना की एवं भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करके कर्मचारियों को लाभान्वित करने की बात कही l



