उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ट्रस्टदीदी की रसोई ने होली मिलन व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन

नोएडा : दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर सेक्टर- 20, नोएडा सभागार में होली मिलन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव, डॉक्टर सरोज मिश्रा, मंजू सूद विमला बाथम पूर्व विधायक ने हिस्सा लिया। और दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। और सामाजिक कार्यों के लिए वरिष्ठ समाजसेविका सरिता चंद, आशा गुप्ता, दीपा, मंजू शर्मा,इन्दू, शारदा सिंगल, रीमा आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दीदी की रसोई टेस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश अग्रवाल, गंगेश्वर दत्त शर्मा, सविता, गुड़िया देवी, सुमति, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रितु सिन्हा, कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया और दीदी की रसोई ट्रस्ट की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील किया कि पर्यावरण के अनुकूल और स्वास्थ्यवर्धक होली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्साह के साथ प्राकृतिक हर्बल रंगों के साथ अच्छे से होली का पर्व सभी मिलजुलकर बनाएं।

 

Related Articles

Back to top button